Posts

Showing posts with the label Baby poetry

** मोटू राम **

Image
देखो यह हैं मोटू राम ! बीच सड़क में गिरे धड़ाम !! उठने की यह कोशिश करते ! लेकिन फिर भी उठ न पाते !! भीड़ वहां पर हुई इकट्ठी ! देख के गुम हुई सिट्टी पिट्टी !! कुछ लोगों ने ज़ोर लगाया ! ज़ोर लगा कर उन्हें उठाया!! मोटू जी की हुई हंसाई ! फिर मोटू ने बात बनाई !! बोले सड़क पे गिरा था रुपईया ! मैं तो उठा रहा था भइया !!

**बिल्ली मौसी **

Image
बिल्ली मौसी बिल्ली मौसी !  घर पर हैं वो दुबकी बैठी !! नज़र में उनकी दूध मलाई ! मम्मी ने है खीर बनाई !! देख - देख ललचाती हैं ! होंठ पे जीभ फिराती हैं !! कहतीं भगवन मौका दे दो ! मम्मी को तुम बाहर भेजो !! दूध मलाई खाऊं मैं ! जीभ को खीर चटाऊ मैं !!

** बारिश **

Image
रिमझिम -रिमझिम पानी बरसा ! देखो इसका शोर है कैसा !! सब को यह मौसम है भाता ! सब लेकर चलते हैं छाता !! गरमा -गरम है चाय पकौड़ी ! खाते मिलकर भैया - भाभी !! छुटकी दौड़ी - दौड़ी आई ! बबलू ने है नाव बनाई !! मुझे भी नाव बनानी है ! सब के साथ बहानी है !!

** कोयल **

Image
कोयल कितनी प्यारी है ! सब चिड़ियों की रानी है !! ऐसी बोली वह है बोले ! मिश्री सी कानों में घोले !! कभी इधर तो कभी उधर ! वह डाल -डाल पर जाती है !! मीठे -मीठे गीत सुनाकर ! सब का मन बहलाती है !!

** मेरे पापा **

Image
देखो यह हैं मेरे पापा ! इनको गुस्सा कभी न आता !! जब भी हम करते शैतानी ! कहते नहीं करो मनमानी !! बड़े प्यार से हमें समझाते ! सही ग़लत का फर्क बताते !! अच्छे - अच्छे कपड़े लाते ! रोज़ सैर को हमें ले जाते !! मेरे पापा सबसे अच्छे ! वह मेरे हैं दोस्त सच्चे !! मुझे है पापा पर अभिमान ! करता उन्हें शत -शत प्रणाम !!

** विद्यालय **

Image
देखो यह मेरा विद्यालय ! कितना स्वच्छ व साफ है !! हरी - भरी यहाँ क्यारियाँ ! और कितना सुन्दर बाग़ है !! हम सब बच्चे मिलकर पढ़ते ! कभी नहीं हम झगड़ा करते !! टीचर जी जब हमें पढ़ाते ! बड़े ध्यान से हम हैं सुनते !! इंग्लिश, हिन्दी या हो गणित ! उत्त्तर हम देते हैं लिखित !! यहाँ ज्ञान के हैं भण्डार ! टीचर जी हैं इसका द्वार !! जो जितना जी चाहे ले ले ! यह कभी न खाली होने वाले !!

** गुड़िया **

Image
गुड़िया मेरी कितनी प्यारी ! इसकी है हर बात निराली !! सुन्दर काले बाल हैं इसके ! गोरे - गोरे गाल हैं इसके !! इसका ब्याह रचाऊँगी ! दुल्हन इसे बनाऊँगी !! सज - धज कर यह लगती रानी ! गुड़िया मेरी बड़ी सयानी !!

**तितली **

Image
रंग - बिरंगे पंखों वाली  ! लाल, बैगनी, नीली, काली !! दूर - दूर तक जाती है ! सब का मन ललचाती है !! कभी इधर तो कभी उधर ! वह उड़ -उड़ कर है जाती !! चाहे जितनी कोशिश कर लो ! कभी हाँथ न आती !!

** बचपन **

Image
बचपन होता कितना प्यारा ! हम सब को है भाता !! हर पल है बस खाना खेलना ! और नहीं कुछ आता !! मम्मी - पापा के हैं दुलारे ! दादा - दादी के सरताज !! नाना - नानी देखो करते !  हम से कितना प्यार !! आगे - पीछे सदा घूमते ! कहते सुन लो बात !! हम से उनकी सुबह शुरू हो ! हम से खतम हो रात !! बचपन की हर बात निराली ! कहते हैं ये बात सभी !! कभी नहीं ये वापस आता ! जी लो जी लो इसे अभी

** माँ **

Image
माँ से बढ़कर इस दुनियाँ में ! और दूसरा कोई नहीं !! माँ की ममता अनमोल है ! जग में इसका मोल नहीं !! पग -पग पर करती है रक्षा ! उसके मन का प्रेम है सच्चा !! माँ बच्चे का रिश्ता कैसा ! और न देखा दूजा ऐसा !! कभी न हमसे वह कुछ मांगे ! निःस्वार्थ बस देती जाए !! पर हम अज्ञानी कभी न समझें ! दुःख उनको पहुंचाते हैं !! अपने स्वार्थ के खातिर बस ! यह रिश्ता झुठलाते हैं

** प्यारी नानी **

Image
मेरी नानी कितनी अच्छी ! भोली - भाली कितनी सच्ची !! रोज सुनाती नई कहानी  ! जिसमे होते राजा रानी !! अगर कभी हम रूठ जाए तो ! बड़े प्यार से हमें मनाती !! कभी हंसाती  कभी खिलाती ! खेल - खेल में हमें सिखाती !! कहती गर तुम पढ़ - लिख लोगे ! दुनियाँ में आगे बढ़ लोगे !! पढ़ - लिख कर तुम नाम कमाओ ! अपने देश की शान बढ़ाओ !!

**चिड़िया **

Image
चूं -चूं करती आई चिड़िया लहराती बलखाती ! कभी इधर तो कभी उधर वह उड़ -उड़ कर है जाती ! मीलों दूर के रास्ते वह हँस कर तय कर लेती ! जीवन एक "संघर्ष" है कभी न तुम रुक जाना ! यही सन्देश बस आप तक मुझ को है पहुंचाना !