Posts

Showing posts with the label Mere ahsas

** वक़्त **

Image
हाँ ये वक़्त  ही तो है, सबका आता है  कभी हंसाता है, कभी रुलाता है  कभी मीठे मीठे सपने दिखाता है कभी सपने तोड़कर हमें उदास कर जाता है हां यह वक़्त  ही तो है सबका आता है  कभी मंजिलों के एकदम करीब ले आता है  कभी कोशिशों के बाद भी मंजिल नज़र नहीं आती  कभी अपनों को पास तो कभी दूर ले जाता है  हां यह वक़्त  ही तो है सबका आता है कभी तनहाई में सुकून, तो कभी भीड़ में भी अकेलापन का एहसास दिलाता है कभी अपनों को पराया तो कभी परायों को अपना बनाता है वक़्त वक़्त  की बात है राजा को रंग और रंक को राजा बनाता है हां यह वक़्त  ही तो है सबका आता है  कभी वक़्त काटे नहीं कटता और कभी वक़्त मोहलत नहीं देता  हां यह वक़्त  की ही तो बात है कभी सँवारता तो कभी मिटा देता  हां यह वक़्त  ही तो है सबका आता है कभी दिल करता है काश ! वक़्त  को काबू में करना आता सारी परेशानियों का हल खुद -वखुद निकल आता मगर अफ़सोस ! यह वो शय है, जो किसी का होकर नहीं रहता

अनजान रिश्ता

Image
मै जिंदिगी  के सफर  पर  चली जा रही थी होकर बेखबर थोड़ी खुशियां थोड़े गम थे मेरी ज़िंदगी में मगर कभी सोचा ही  नहीं  था कि मेरी ज़िंदगी में कुछ कमी सी थी  प्यार, वफा, दोस्ती, भरोसा इसकी  जगह खाली सी  थी तभी एक  मोड़  पर  मेरी  मुलाकात  एक  अजनबी  से हुई उसे देखते ही  मन में  हलचल  सी होने  लगी उसकी  आँखों  में मुझे सच्चाई की  झलक  दिखाई दी बातों  बातों  में  ही  उससे  एक  रिश्ता  बन गया एक  अजनबी  ना  जाने  कब  खास बन  गया सिलसिला  चलता  रहा  रिश्तों  को  निभाने का हर खुशी  हर ग़म में  साथ निभाने का हम खुश  थे ज़िन्दगी में कुछ कमी ना थी अल्लाह ने ही तो हमें ये न्यामत दी थी तभी अचानक उस अजनबी को कुछ याद आया जिसे याद करते ही उसने हमारे "खास" रिश्ते को झुठलाया मैं डर गई ये सोच कर कि अब क्या होगा ? मेरी ज़िन्दगी का "अहम " हिस्सा बनकर कोई क्योंकर जुदा होगा मैंने मि...