Posts

Showing posts with the label Indian army

* मेरा तिरंगा *

Image
मेरा तिरंगा गर्व है मेरा ! इसकी खातिर मिट जायेंगे !! देश के सच्चे वीरों की !  गाथा को नहीं भुलायेंगे !! इस धरती को सींचा है ! जिन्होंने अपने ख़ून से !! ऐसे वीर बहादुर हैं वो ! मेरे हिन्दोस्तान के !! आज हिमालय की चोटी पर ! जो ध्वज अपना लहराता है !! इसकी रक्षा की खातिर ! कितनों ने शीश कटाया है !! उनके इस बलिदान का ऋण अब ! हम सब को आज चुकाना है !! अपनी भारत माता की ! रक्षा का वचन निभाना है !! जो दुश्मन हैं इस देश के मेरे ! वह सुन लें इस ऐलान को !! हरा नहीं पाएंगे हम को ! कहते हैं यह शान से !! कोशिश कर के देख ले दुनियाँ ! हम को झुका न पायेगी !! हिन्द के शेरों की गर्जन को ! कब तक वह झुठलायेगी !! खड़े हैं हम सीना तानें ! भारत माँ के रखवाले हैं !! हम सच्चे वीर सिपाही हैं ! जो हार कभी न माने हैं !! जो हार कभी न माने हैं !!